Barabanki News: चदरिया झीनी रे...की धुन पर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता
बाराबंकी, नवम्बर 1 -- Barabanki News: देवा शरीफ। ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी की सांस्कृतिक संध्या में रविवार को आयोजित सूफी नाइट कबीर की अमर वाणी और सूफियाना संगीत के नाम रही। सुप्रसिद्ध संगीत समूह 'कबीर कैफे' के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समूह के मुख्य गायक नीरज आर्या की दमदार आवाज और अनूठी गायन शैली पर श्रोता झूमते नजर आए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह, सीडीओ पंकज वर्मा, एडीएम निरंकार सिंह व एसडीएम गुंजिता अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संगीतमय संध्या में नीरज आर्या ने पांच तत्व का बना पिंजरा, 'सब चला चली का खेला, मत कर माया का अहंकार, फिर फकीरी और चदरिया झीनी रे सहित कबीर की कई लोकप्रिय रचनाओं की प्रस्तुति दी। विशेष रूप से चदरिया झीनी रे ने श्रोताओं को आध्यात्मिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.