बाराबंकी, अगस्त 19 -- Barabanki News: निन्दूरा। कुर्सी कोतवाली क्षेत्र में 5 दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। कुर्सी कोतवाली क्षेत्र के बहरौली गांव निवासी दयाशंकर (42) 13 अगस्त को बसारा गांव स्थित अपनी बहन के यहां त्योहारी देने गए थे। जहां से शाम को घर वापस लौट रहे थे। तभी लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग बसारा गांव के निकट सड़क पर वाहन का इंतजार करते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारते हुए निकल गया था। हादसे में गंभीर रूप से घायल दयाशंकर को लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान पांचवें दिन मौत हो गई। शव पीएम होने के बाद गांव लाया गया तो कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...