बाराबंकी, अक्टूबर 16 -- Barabanki News: सुबेहा। थाना क्षेत्र के चौधरी का पुरवा मजरे थलवारा गांव में गुरुवार की रात चोर घर के अंदर घुसकर लाखों के जेवरात व नकदी उठा ले गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। चौधरी पुरवा गांव निवासी रामचंदर रावत के परिजन गुरुवार रात घर के बरामदे मे सो रहे थे। चोर घर के पीछे सीढी के सहारे छत पर चढ गए। उसके बाद जीने के सहारे आंगन में उतर आए। इसके बाद कमरों का ताला तोड़कर अंदर बक्से में रखे आठ जोडी पायल एक मंगलसूत्र, सोने की जंजीर, करधनी, मांगबेंदी सहित करीब साढ़े छह लाख के जेवरात व 20 हजार रुपये नकदी उठा ले गए। घटना की जानकारी परिजनों को शुक्रवार सुबह हुई। परिजन थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...