Barabanki News: घर से किशोरी लापता, दी गई तहरीर
बाराबंकी, सितम्बर 20 -- Barabanki News: सुबेहा। थाना क्षेत्र के एक गांव से रहस्यमय परिस्थितियों में एक किशोरी लापता हो गई। पिता ने गुमशुदगी की तहरीर दी है। सुबेहा थाना के एक गांव निवासी दंपति 18 सितंबर को खेत पर गए थे। घर में उनकी 17 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। जब वह घर वापस लौटे तो किशोरी घर में नहीं थी। आसपास और रिश्तेदारी में उसकी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पिता ने पुत्री की गुमशदगी की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.