बाराबंकी, नवम्बर 6 -- Barabanki News: रामनगर संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मड़ना में गुरुवार की रात चोरों द्वारा नौरंग पुत्र सीताराम के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। परिजन जब शुक्रवार सुबह उठे तो घर का समान बिखरा हुआ पड़ा था और जेवर वाला बक्सा गायब था। उन्हे चोरी की शंका हुई तो वे रोने चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। इधर उधर तलाशने के बाद घर के पास थोड़ी दूर पर बक्सा का ताला टूटा व बक्सा खुला पड़ा मिला जिसमें जेवरात गायब थे। घटना की सूचना संबधित थाने पर दी गई तो मौके पर पहुंची रामनगर पुलिस ने जाँच पड़ताल की। परिजनों द्वारा बताया गया कि करीब पांच लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए हैं।

दुकान में चोरी की घटना शटर तोड़ कर दुकान में चोरी: सतरिख संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के भिटौली चौराहे पर पारसनाथ की अंग्रेज...