Barabanki News: घर में सीलन की शिकायत पर सगे भाईयों से मारपीट
बाराबंकी, नवम्बर 26 -- Barabanki News: दरियाबाद। खेत में पानी भरने से घर में सीलन आने की शिकायत करना एक मजदूर को भारी पड़ गया। आरोप है कि शिकायत से नाराज विपक्षियों ने पहले उसके और बीच-बचाव करने पहुंचे भाई के साथ मारपीट की। इसके बाद देर रात 10 से 12 लोगों के साथ पहुंचकर घर पर हमला बोल दिया। दरवाजा पीटने के साथ सामने लगे छप्पर को तोड़कर आग लगाने का प्रयास किया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत करीब एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सैदखानपुर निवासी रामदेव पुत्र स्व. रामसागर मजदूरी करते हैं। उनका आरोप है कि घर के पास स्थित बृजेश और अशोक पुत्र किशुन के खेत में पानी भरने से उनके मकान में सीलन आ जाती है। इसी बात की शिकायत करने जब वह दोनों के पास पहुंचे तो गाली-गलौज शुरू कर दी गई और उनके साथ मारपीट की गई। भाई सुंदरल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.