बाराबंकी, जुलाई 27 -- Barabanki News: हैदरगढ़ (बाराबंकी), संवाददाता। कोतवाली हैदरगढ़ पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और गर्भवती महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में 10 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घोसियाना वार्ड निवासी मिनाक्षी कश्यप पत्नी विनोद कुमार कश्यप की तहरीर पर संतोष, श्यामलाल, ममता, संजीव कुमार, कुसुम, शुभम कश्यप उर्फ रजत, विशाल कश्यप, अनुराग कश्यप, तनु कश्यप और साधना कश्यप के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि 26 जुलाई की दोपहर करीब 12:30 बजे सभी आरोपी लाठी-डंडे, ईंट और अन्य हथियार लेकर घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मिनाक्षी कश्यप और उनके पति विनोद कुमार कश्यप के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची आठ माह की गर्भवती शालिनी कश्यप के ...