Barabanki News: घर में घुसकर महिला को जबरन ले जाने का प्रयास, मुकदमा
बाराबंकी, अगस्त 27 -- Barabanki News: निन्दूरा। बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर एक महिला को जबरन ले जाने का प्रयास करने और विरोध करने पर परिजनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि उनकी फुफेरी बहन लगभग 35 वर्षों से उनके घर पर ही रह रही है। आरोप है कि सिपाहिया गांव निवासी आदित्य, नारायण, विमलेश कुमार, विपिन कुमार, मनोज कुमार, काजल, अंजू तथा रामकुमार अपने अन्य सहयोगियों के साथ उनके घर पहुंचे और बहन को जबरन खींचकर ले जाने लगे। परिजनों द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। जाते-जाते आरोपियों ने चेतावनी दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.