बाराबंकी, अगस्त 24 -- Barabanki News: दरियाबाद। दनापुर क्यामपुर गांव में रविवार को बारिश के दौरान बरगद का पेड़ अचानक अशोक कुमार और दिनेश कुमार के घर पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से टीनशेड टूट गया, बरामदे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में अशोक और दिनेश घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार बताया गया। अशोक कुमार ने बताया कि बारिश के दौरान परिवार के सभी लोग घर में मौजूद थे। अचानक बरगद का पेड़ गिरने से अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि बच्चे और पत्नी समेत परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी राजस्व टीम को दी है। पीड़ित परिवार ने क्षति का आकलन कर सहायता दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...