बाराबंकी, जुलाई 28 -- Barabanki News: निन्दूरा। कुर्सी कोतवाली व कस्बे में घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर ट्राली चोर चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर इधर-उधर खोजना शुरू किया तो घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर ट्राली मिली। कुर्सी कस्बा के निवासी इरशाद अहमद खेती किसानी करते हैं। इरशाद ने बताया कि प्रतिदिन की तरह ट्रैक्टर ट्राली दरवाजे के बाहर खड़ी थी। देर रात चोर ट्रैक्टर ट्राली चोरी कर ले गए। सुबह उठने पर ट्रैक्टर ट्राली न देख आसपास तलाश शुरू की। तलाश के दौरान ट्राली बिलंदीपुर गांव के निकट खड़ी मिली जबकि ट्रैक्टर का पता नहीं लग सका। पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चोरी की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...