बाराबंकी, सितम्बर 22 -- Barabanki News: जैदपुर। हरख ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतरती दिखाई दे रही है। जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण न किए जाने के कारण कई गांवों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं, नालियां चोक पड़ी हैं और कूड़ा उठान व्यवस्था ठप होती जा रही है। हालात यह है कि कई गांवो में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका लगातार बढ़ रही है। बरसात से पहले सफाई व्यवस्था नही की गई तो बारिश में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...