Barabanki News: गोशाला के निरीक्षण में मिली खामियां, उपनिदेशक ने जताई नाराजगी
बाराबंकी, जुलाई 14 -- Barabanki News: निन्दूरा, संवाददाता। विकास खण्ड निन्दूरा की ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर गोशाला का मंगलवार को उपनिदेशक मुख्यालय डॉ. बृजेश विश्वकर्मा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर उन्होंने नाराजगी जताई। इस अवसर पर गोशाला में घूमते हुए आवारा कुत्तों को देखकर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि गोशाला के चारों तरफ तार के स्थान पर मुर्गा जाली की फेंसिंग लगवाएं, जिससे कोई जानवर अंदर ना आ सके। इसके बाद गोवंश की संख्या पूछी जिस पर प्रधान पति व पशु चिकित्सक ने आपस में बात कर गोवंश की संख्या 215 बताई। उपनिदेशक ने पूछा कि नर और मादा दोनों साथ-साथ हैं या अलग-अलग जिस पर जवाब मिला कि दोनों साथ-साथ हैं। इसके बाद भूसा भंडारण और हरा चारा की व्यवस्था देखी। हरा चारा और भूसा कम उपलब्ध होने पर नाराजगी दर्ज कराई। हालांकि इस दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.