Barabanki News: गोंडा में जंगली जीव ने बाड़े में घुसकर छह भेड़ें मार डालीं
बाराबंकी, अगस्त 30 -- Barabanki News: तरबगंज, संवाददाता। तहसील क्षेत्र में रविवार को वन्यजीवों से जुड़ी दो घटनाओं से हड़कंप मच गया। चिवरहा गांव में जंगली जानवर ने भेड़ पालक के बाड़े में घुसकर छह भेड़ों को मार डाला, जबकि चार घायल हैं और पांच मेमने लापता हैं। वहीं रानीपुर में अजगर ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को जकड़कर मार डाला।
भेड़ों पर हमला ग्राम पंचायत चिवरहा में रविवार तड़के करीब तीन बजे जंगली जानवर बाड़े में घुस आया। भेड़ पालक जगराम के अनुसार जानवर ने एक-एक कर भेड़ों पर हमला किया। बचाने के प्रयास में उसने जगराम पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह भागकर बच गया। छह भेड़ों की मौत और चार के घायल होने के साथ पांच मेमने लापता हैं। अंधेरा होने के कारण जानवर की पहचान नहीं हो सकी। लेखपाल नीतीश कुमार ने निरीक्षण कर रिपोर्ट तहसील को भेजी है। वन क्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.