Barabanki News: गोंडा को हराकर देवा क्लब ने जीता फाइनल
बाराबंकी, नवम्बर 1 -- Barabanki News: देवा शरीफ। देवा मेला में हुई बारिश के चलते हॉकी मैदान में जलभराव के कारण एक ही दिन में स्थान बदल कर क्वार्टर, सेमी फाइनल और फाइनल मैच कराए गए। फाइनल मैच में देवा क्लब ने गोंडा क्लब को हराया। देवा मेला समिति के सदस्य चौधरी मोहम्मद असीरुद्दीन अशरफ ने बताया मौसम की खराबी के कारण फाइनल मैच में बाबू इलेवन क्लब देवा और मन्ना इलेवन क्लब गोंडा के बीच हुआ। जिसमें बाबू क्लब देवा ने 3-1 से गोंडा क्लब को हराकर जीत दर्ज की। देवा मेला समिति के संयुक्त सचिव फवाद किदवई ने विजेता टीम को सील्ड देकर सम्मानित किया। चौ.अशिरुद्दीन अशरफ और अदील ने बताया क्वार्टर और सेमीफाइनल में जीतने वाली टीमों को भी सम्मानित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.