Barabanki News: गृह कलह से परेशान महिला ने खाया कीटनाश
बाराबंकी, अगस्त 2 -- Barabanki News: हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र के तकिया मजरे अंसारी गांव में गृह कलह से तंग आकर एक महिला ने रविवार की सुबह कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्तपाल में भर्ती कराया। तकिया मजरे अंसारी गांव निवासी हसमतुल (56) पत्नी स्व. रज्जब अली के तीन बेटे व बहुओं सहित बड़ा परिवार है। रविवार सुबह घर के लोग काम में व्यस्त थे। इसी दौरान हसमतुल ने घर में रखी खेत में डालने वाली कीट नाशक दवा पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को बताया कि उन्होंने कीटनाशक की एक लीटर की पूरी बोतल पी लिया है। परिजन आनन-फानन महिला को सीएचसी हैदरगढ़ ले गए। यह भी पढ़ें- गृह क्लेश से परेशान महिला ने पीया कीटनाशक, मौत यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.