Barabanki News: गुरु पूर्णिमा से शुरू होगा श्रीनाग देवता का ऐतिहासिक मेला , तैयारियां तेज
बाराबंकी, जुलाई 10 -- Barabanki News: सतरिख, बाराबंकी। हैदरगढ़-बाराबंकी राजमार्ग पर मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित पौराणिक श्रीनाग देवता मंदिर में लगने वाले ऐतिहासिक मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरु पूर्णिमा से शुरू होने वाला यह मेला करीब पंद्रह दिनों तक चलेगा। मंदिर परिसर में साफ-सफाई , रंगाई-पुताई और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हर वर्ष मेले में बाराबंकी के अलावा लखनऊ , अयोध्या , सीतापुर , रायबरेली और आसपास के कई जनपदों से लाखों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालु मिट्टी की मालिया में दूध और चावल भरकर श्रीनाग देवता को अर्पित करते हैं। मान्यता है कि पूजा के बाद खाली मालिया घर में रखने से सर्प भय नहीं रहता। हालांकि मेले में आने वाले दूर-दराज के श्रद्धालुओं के लिए रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.