Barabanki News: गांधी आश्रम में तैयार किए जा रहे तिरंगे, दिखने लगा स्वतंत्रता दिवस का उत्साह
बाराबंकी, अगस्त 12 -- Barabanki News: बाराबंकी। स्वतंत्रता दिवस में अब महज चार दिन शेष हैं। इसे लेकर बाजारों में तिरंगे झंडे सजने लगे हैं। उधर लखनऊ रोड स्थित श्री क्षेत्रीय गांधी आश्रम में भी तिरंगे के निर्माण और छपाई का काम तेज हो गया है। मंगलवार को आश्रम परिसर में कारीगर तिरंगे की छपाई और सिलाई में जुटे रहे। आश्रम के मंत्री राजेश कुमार सिंह ने बताया कि खादी के तिरंगे को तैयार करने की प्रक्रिया काफी लंबी होती है। सबसे पहले सफेद पट्टी पर अशोक चक्र की छपाई की जाती है। इसके बाद हरे और केसरिया रंग की पट्टियां तैयार की जाती हैं। तीनों पट्टियों को निर्धारित आकार में तैयार करने के बाद प्रेस किया जाता है और फिर उनकी सिलाई की जाती है। सिलाई के बाद झंडों को साफ कर दोबारा प्रेस किया जाता है। इसके बाद तैयार तिरंगे दुकानों पर भेजे जाते हैं। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.