बाराबंकी, जुलाई 15 -- Barabanki News: सूरतगंज, संवाददाता। रामनगर थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बुधवार की रात चोरों ने पिपरी महार मोड़ के पास स्थित एक गल्ला व मेंथा खरीद केंद्र को निशाना बनाते हुए दुकान का मुख्य शटर तोड़ दिया। बदमाश 23 हजार रुपये की नकदी, 75 किलो मेंथा ऑयल और कई बोरी खाद्यान्न समेट ले गए। सुबह दुकान खुलने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। रामनगर थाना क्षेत्र के रानीगंज निवासी टिंकू यादव पिपरी महार मोड़ के पास गल्ला और मेंथा खरीद की दुकान संचालित करते हैं। रोज की तरह बुधवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो मुख्य शटर का ताला टूटा मिला। अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान में रखा नकदी का बॉक्स और मेंथा ऑयल का करपा गायब था, जबकि खाद्यान्न बिखरा पड़ा था। पी...