बाराबंकी, सितम्बर 25 -- Barabanki News: बाराबंकी। नगर के लाजपत नगर स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में अष्टविनायक सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय सांस्कृतिक गणेश उत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। समाजसेवी भावना निगम के संयोजन तथा शुभ इवेंट के सहयोग से आयोजित उत्सव में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्सव के दौरान नृत्य, रंगोली, मेहंदी, गायन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन के दौरान परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- Bijnor News: गणेश महोत्सव में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम समापन समारोह...