Barabanki News: गड्ढों वाली सड़क से रोजाना गुजर रहे हजारों छात्र
बाराबंकी, अगस्त 30 -- Barabanki News: बाराबंकी। शहर में सड़कों की बदहाली जिले में विकास के दावों की पोल खोल रही है। देवा सड़क से जहांगीराबाद जाने वाले मार्ग से जुड़े कई प्रमुख रास्ते लंबे समय से जर्जर हैं। लखपेड़ाबाग चौराहे से बड़ेल नहर पुल तक सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क की हालत ऐसी है कि वाहन चालकों को गड्ढों से बचकर निकलना पड़ता है। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाने से खतरा और बढ़ जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों की राह भी मुश्किल:
सड़कों की स्थिति आवास विकास से पायनियर चौराहा जाने वाले मार्ग का कुछ हिस्सा पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इसी तरह बड़ेल चौराहे से श्री साईं इंटर कॉलेज के सामने से गुजरने वाली सड़क भी काफी दूर तक टूट गई है। इन रास्तों से श्री साईं इंटर कॉलेज बड़ेल, पायनियर इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग, महारानी लक्ष्मी बाई मेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.