बाराबंकी, अक्टूबर 11 -- Barabanki News: देवा शरीफ। देवा मेला उद्घाटन से 10 दिन पहले शुरू होने वाले पशु बाजार में पानी भरा है। खेतों में धान की फसल लगी है। समय रहते खेत नहीं खाली कराया गया तो बाजार प्रभावित होगी। मेला कमेटी ने किसानों से खेत खाली करने की अपील की है। महान सूफी संत हाजी वारिश अली शाह के पिता कुर्बान अली शाह दादा मियां की याद में लगने वाला वार्षिक मेला इस वर्ष 27 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। मेला उद्घाटन से 10 दिन पहले पशु मेला शुरू हो जाता है। बताया जाता है दशहरा के दूसरे दिन से पशु मेले में आना शुरू हो जाते हैं। यहां पर घोड़े, खच्चर, गाय व भैंस कई नस्लों की आती हैं। इनकी प्रदर्शनी लगती है। हर साल लाखों का कारोबार पशु व्यापारी करते हैं। पशु मेला शुरू होने में केवल 10 दिन बचे हुए हैं। लेकिन अभी तक पशु बाजार में भरे पानी की निकास...