बाराबंकी, अक्टूबर 3 -- Barabanki News: बाराबंकी। थाना माती क्षेत्र के चरपुरवा मजरे टाईखुर्द गांव में धान की रखवाली कर रहे युवक को विपक्षी ने पीट दिया। बचाने पहुंचे परिजनों को भी पीटा गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। चरपुरवा मजरे टाई खुर्द गांव निवासी रामप्रताप ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि एक अक्तूबर की रात करीब 8:30 बजे उनका पुत्र रंजीत कुमार खेत में लगे धान की रखवाली कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान जगभान यादव, जगदेव, लवकुश, अनिल, राजकुमार, राजू और शिवम वहां पहुंचे और घर के सामने खेत में धान की रखवाली करने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार, लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से रंजीत की पिटाई कर दी। शोर सुनकर रामप्रताप और उनकी पत्नी जगरानी बेटे को बचाने पहुंची तो विपक्षी ने उन्हें भी पी...