Barabanki News: खुदाई के दौरान एलपीजी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, गैस रिसाव से मचा हड़कंप
बाराबंकी, सितम्बर 2 -- Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। सफेदाबाद स्थित केवाड़ी मोड़ के पास बुधवार को बिजली विभाग की ओर से की जा रही खुदाई के दौरान टोरेंट कंपनी की एलपीजी गैस पाइपलाइन अपना ढाबा के पास क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन से तेज प्रेशर के साथ गैस निकलने लगी। गैस रिसाव की जानकारी होते ही आस-पास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। सुरक्षा को देखते हुए कई दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से दूर चले गए। सफेदाबाद चौराहे से केवाड़ीमोड़ के पास बिजली विभाग के कर्मचारी लाइन में आई फाल्ट को दुरुस्त करने के लिए जमीन की खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान जमीन के भीतर से गुजरी टोरेंट कंपनी की गैस पाइपलाइन चपेट में आ गई। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होते ही उसमें से गैस तेजी से बाहर निकलने लगी। कुछ ही देर में आस-पास गैस फैलने की आशंका से लोगों में दहशत फैल गई। दुकानदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.