बाराबंकी, जुलाई 6 -- Barabanki News: देवा शरीफ। खसपरिया गांव के निकट मंदिर के पीछे तीन दिन पूर्व काटे गए फलदार आम के तमाम हरे पेड़ों के मामले में विभाग द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। चर्चा है कि राजनीतिक दबाव के चलते रेंजर भी कार्रवाई करने से बच रहे हैं। रेंजर धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि कार्यालय से पता कर कार्रवाई करेंगे। बताते चलें कि ग्राम बस्ती खसपरिया मंदिर के पास की जा रही प्लाटिंग के करीब सूखे पेड़ों के परमिट के आड़ में तमाम हरे भरे आम और एक जामुन का पेड़ रातों-रात काटकर गायब कर दिए गए। विभागीय अधिकारी मामले को दबाने में लगे हैं और काटे गए पेड़ों के ठूठ गायब करने में जुटे हुए हैं। वन दरोगा ने कहा कि कोई पेड़ नहीं कटा है। जबकि मौके पर अभी भी कटे पेड़ों के ठूठ मौजूद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...