बाराबंकी, अक्टूबर 8 -- Barabanki News: महराजगंज तराई/बलरामपुर, संवाददाता। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते बुधवार रात खरझार नाला अचानक उफान पर आ गया। नाले में आई बाढ़ का पानी आसपास के गांवों में भर गया। रामगढ़, मैटहवा, मैटहवा पुरवा समेत कई गांवों में पानी पहुंचने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गईं। देर रात अचानक पानी बढ़ने से लोगों में अफरातफरी की स्थिति बन गई। बाढ़ की आशंका को देखते हुए पहले से सतर्क कुछ ग्रामीणों ने अपने जरूरी सामान और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया था। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार रात करीब आठ बजे अधिकांश लोग खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान खरझार नाले का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। कुछ ही देर में नाले का पानी आसपास के निचले इलाकों में फैल गया। देखते ही देखते गांवों के रास्तों और घरो...