Barabanki News: खतरे के निशान से 22 सेमी नीचे बह रही सरयू, रेलवे पुल के पास कटान जारी
बाराबंकी, जुलाई 31 -- Barabanki News: रामनगर। सरयू नदी का जलस्तर पहले की अपेक्षा कुछ बढ़ा है लेकिन खतरे के निशान से नीचे है। शुक्रवार शाम को 105.850 सेमी एल्गिन ब्रिज पर वाटर लेवल दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 106.070 मीटर से महज 22 सेंटीमीटर नीचे है। हालांकि नदी अभी भी चेतावनी स्तर 105.070 मीटर से 78 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। इस जलस्तर पर तटवर्ती क्षेत्रों में कटान भी हो रही है। नदी का जलस्तर पिछले चार दिनों तक कम रहा लेकिन शुक्रवार को बढ़ा दर्ज किया गया। रेलवे पुल के आसपास रेल जमीन में कटान तेज हो गई है। बाराबंकी से गोंडा जाने वाले रेलवे पुल की पहली कोठी के पास नदी ने रेलवे की भूमि का काफी हिस्सा काट दिया है। यह भी पढ़ें- Siwan News बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन की नजर बीच-बीच में खाली पड़ी जमीन पर भी कटान लगातार जारी है। कटान की चपेट में आकर ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.