बाराबंकी, जुलाई 19 -- Barabanki News: सूरतगंज, संवाददाता। सरयू नदी की तेज होती धार से एक बार फिर तटीय गांवों में खतरे की घंटी बजा दी है। बाढ़ खण्ड कंट्रोल रूम के आंकड़ों के मुताबिक सुबह आठ बजे जलस्तर चेतावनी बिन्दु के 25 सेंमी. ऊपर थी जो शाम छह बजे जलस्तर बढ़कर 56 सेंमी. हो गया। जलस्तर खतरे के निशान की ओर तेजी से बढ़ने की सूचना पर तराई क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मचने लगा। लोग कंट्रोल रूम से पल-पल की खबर लेते रहे। वहीं बेहलरी गांव के पास एक पेड़ व कुआं कटान के मुहाने पर पहुंच गया। ब्लॉक सूरतगंज क्षेत्र के सरसण्डा मजरे बेलहरी गांव के पास नदी धीरे-धीरे खेती योग्य जमीन को अपने आगोश में समेट रही है। नदी के बढ़ते जलस्तर और लगातार हो रहे कटान से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हालात यह है कि गांव से करीब 300 मीटर दूर स्थित वर्षों पुराना विशालकाय पीपल ...