बाराबंकी, जुलाई 6 -- Barabanki News: जैदपुर। क्षेत्र में सड़क किनारे लगे पुराने और जर्जर पेड़ों से लगातार हो रहे हादसों के बाद आखिरकार वन विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने ऐसे सभी खतरनाक पेड़ों का सर्वे कर उन्हें चिन्हित कर लिया है और उनकी सूची वन निगम को भेज दी है। वन निगम जल्द ही अभियान चलाकर जर्जर पेड़ों की कटान का कार्य शुरू करेगा। हरख ब्लॉक क्षेत्र के जैदपुर से बाराबंकी, हरख से सतरिख बाराबंकी जाने वाले मार्ग पर सड़क के किनारे अधिकांश पेड़ पुराने व जजर्र हो गए हैं। सड़क के किनारे कई स्थानों पर वर्षों पुराने पेड़ पूरी तरह खोखले और कमजोर हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: सूखा पेड़ बना बड़ा खतरा बरसात और तेज हवा के दौरान इनके गिरने का खतरा बना रहता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ जाती है। हरख रेंजर प्रदीप कुमार, ...