Barabanki News: खंड विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण
बाराबंकी, अगस्त 13 -- Barabanki News: सतरिख। हरख ब्लॉक की ग्राम पंचायत बंदगीपुर के मजरे बड़ापुरा में जलभराव की समस्या को लेकर गुरुवार को खंड विकास अधिकारी प्रीति वर्मा ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने जलभराव के कारणों की जानकारी लेते हुए समस्या के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिव नवीन मित्तल को जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम रोजगार सेवक , तकनीकी सहायक और सेक्टर प्रभारी आलोक कुमार सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से भी जलभराव से होने वाली दिक्कतों की जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.