Barabanki News: क्षेत्र में पुलिस ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
बाराबंकी, अगस्त 13 -- Barabanki News: जैदपुर। कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से कोतवाल संतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को पैदल गश्त किया। इस दौरान कस्बा प्रभारी संजय यादव ने पुलिसकर्मियों के साथ कस्बे के प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। कोतवाल ने बताया कि त्योहारों और बाजार में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नियमित रूप से पैदल गश्त की जा रही है। पुलिस की पैदल गश्त से लोगों में सुरक्षा का भरोसा भी बढ़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.