Barabanki News: कोर्ट के आदेश पर युवती व उसके परिजनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
बाराबंकी, अगस्त 22 -- Barabanki News: हैदरगढ़। थाना हैदरगढ़ के दौलतपुर गांव के अशोक कुमार ने एसीजेएम बाराबंकी के यहां फरियाद की। बताया कि उनके बेटे अभिषेक का विवाह एक वर्ष पहले जनपद रायबरेली के थाना क्षेत्र महराजगंज की कुसुम से हुआ था। विवाह के बाद से ही परस्पर विवाद के चलते कुसुम व उसके मायके के परिजनों ने छह माह पहले लिखित समझौता कर संबध विच्छेद कर लिया। इसके कुछ दिन बाद दो महीने पहले कुसुम अपने मायकेवालों के साथ यहां घर आकर घर में घुस आई। जबरन अलमारी की चाबी लेकर नगदी व जेवरात लेकर चली गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट नहीं दर्ज की। कोर्ट ने पीड़ित की फरियाद सुनकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने कुसुम व उसके मायकेवालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.