बाराबंकी, अगस्त 22 -- Barabanki News: सिरौलीगौसपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम बिबियापुर थाना टिकैतनगर मे मो. इरफान पुत्र मोहम्मद रशीद द्वारा रास्ते की जमीन पर पक्कर निर्माण कर रास्ता बंद कर दिया था। अतिक्रमण हटाने को लेकर इसका मुकदमा उच्च न्यायालय इलाहाबाद खंण्ड पीठ लखनऊ में चल रहा था। कोर्ट ने अतिक्रमण हटाकर रास्ता खाली कराने का निर्देश दिया था। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को एसडीएम सिरौलीगौसपुर अनिल कुमार सरोज, नायब तहसीलदार आशुतोष उपाध्याय, राजस्व निरीक्षक अवधेश कुमार लेखपाल रविकांत, रवीन्द्र यादव, आनन्द यादव, अभिनव सिंह जेसीबी लेकर गांव पहुंचे। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। कोर्ट के निर्देश का पालन कराते हुए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवा दिया। मलबा हटाकर रास्ता बहाल कराया। दोबारा किसी भी तरह का अत...