बाराबंकी, जुलाई 10 -- Barabanki News: देवा शरीफ। नगर पंचायत में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का असर देखने को नहीं मिल रहा है। वार्डों की गलियों में लगे कूड़े के ढेर, बजबजा रही नालियां और जगह जगह जलभराव से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कर्मचारी कचरे को कूड़ा प्लांट पर न ले जाकर रास्तों में या फिर खाली प्लाटों में डाल दे रहे हैं। जिससे उठती दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल है। देवा आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष आवास के करीब तालाब और सड़कों नालियों नालो में कूड़ा फेंका जा रहा। तिराहा व कुर्सी चौराहा से लेक सार्वजनिक स्थानों पर फैला कूड़ा लोगो के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। इससे संक्रमण फैलने की आशंका बनी है। नगर पंचायत में डस्टबिन खरीद के नाम पर लाखों रुपए खर्च कर गड़बड़ी की गई है। लोगों ने खरीदे गए डस्टबिनों की जांच और साफ सफाई कराने की म...