Barabanki News: कुएं में गिरे गाय और सियार का किया रेस्क्यू
बाराबंकी, जुलाई 26 -- Barabanki News: कोठी, बाराबंकी, संवाददाता। बाराबंकी में कोठी थाना क्षेत्र के डीहा रहीमपुर गांव में शनिवार रात करीब दस बजे को एक पुराने कुएं में गिरी गाय और सियार को ग्रामीणों, पुलिस व फायर ब्रिगेड की संयुक्त रूप से रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। शाम को खेत पहुंचे किसानों ने कुएं से आ रही आवाजे सुन झांक कर देखा तो गाय व सियार कुएं में फंसे हुए थे। ग्रामीणों की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम पहुंची। ग्रामीणों ने एक समरसेबल पंप कुएं में पानी भरा। फिर जलस्तर बढ़ने पर, टीम और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयासों से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एसएचओ डीपी सिंह ने बताया कि सूचना पर टीम मौके पर पहुंचकर दोनों जानवरों का रेस्क्यू किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.