बाराबंकी, अगस्त 22 -- Barabanki News: सूरतगंज। रामनगर थाना क्षेत्र के सुढ़ियामऊ कस्बे में मेडिकल स्टोर के पीछे गोदाम में 18 अगस्त को किशोरी के साथ संदिग्ध हालात में एक युवक पकड़ा गया था। पुलिस ने जांच के बाद एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने युवक मो. फैज का शांतिभंग की धारा में चालान कर शनिवार को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने सुढ़ियामऊ स्थित एक मेडिकल स्टोर के पीछे से बने गोदाम में किशोरी को संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पूछताछ एवं जांच के बाद पुलिस ने मो. फैज के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की। शनिवार को पुलिस ने आरोपी युवक को एस...