बाराबंकी, अगस्त 21 -- Barabanki News: दरियाबाद। किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपित के खिलाफ पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है । दरियाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी निराश्रित महिला ने सात दिन पहले पड़ोसी गांव के युवक दुल्लब समेत उसके दो साथियों पर अपनी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया था। महिला ने तहरीर में किशोरी का मतांतरण कराने के उद्देश्य से उसे ले जाने का भी आरोप लगाया था। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए किशोरी की तलाश शुरू की।पुलिस ने किशोरी को खोज कर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया, जबकि आरोपितों की तलाश जारी रही। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि किशोरी के बयान दर्ज किए गए हैं। बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक दु...