बाराबंकी, अगस्त 10 -- Barabanki News: फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी नाबालिक बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने और घर से जेवर व नकदी गायब होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिला का आरोप फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि बीते शुक्रवार की रात वह अपनी तीन पुत्रियों व एक पुत्र के साथ घर में सो रही थी। रात करीब एक बजे उसकी नींद खुली तो 15 वर्षीय बेटी बिस्तर पर नहीं थी। शक होने पर कमरे में जाकर देखा तो बक्सा खुला पड़ा था। उसमें जेवर व आठ हजार रुपये नकद गायब थे। महिला ने गांव के ही अजय कुमार पर बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का शक जताया है। आरोप है कि जब वह अजय के घ...