बाराबंकी, सितम्बर 1 -- Barabanki News: बाराबंकी। जिन नन्हे हाथों में किताब, कॉपी और पेन होना चाहिए, उन्हीं हाथों में झाड़ू और फावड़ा थमा दिया गया। बंकी ब्लॉक के प्रारंभिक विद्यालय मोहिउद्दीनपुर में बच्चों से सफाई कराने का वीडियो सामने आने के बाद स्कूल में पठन पाठन की पोल खुल गई है। हालांकि दैनिक हिन्दुस्तान समाचार पत्र इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। आरोप है कि बच्चों से स्कूल परिसर की सफाई कराने के साथ ही छत पर भी काम कराया गया। वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावकों में आक्रोश है।

सफाई में जुटे बच्चे पढ़ाई छोड़ सफाई में जुटे बच्चे: सोशल मीडिया पर एक स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो बंकी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मोहिउद्दीनपुर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में बच्चे स्कूल परिसर में झाड़ू और फावड़ा लेकर सफाई करते दिखाई दे रहे हैं। ...