Barabanki News: किचन में फंदे से लटकता मिला छात्रा का शव
बाराबंकी, अगस्त 31 -- Barabanki News: रामनगर। थाना क्षेत्र के बिछलखा गांव में सोमवार को 20 वर्षीय छात्रा का शव घर के किचन में फंदे से लटकता मिला। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। बिछलखा निवासी मुरली लोधी सोमवार को खेत गए थे। उनकी पत्नी रक्षाबंधन पर अपने मायके भाई को राखी बांधने गई थीं। घर पर उनकी 20 वर्षीय पुत्री सपना अकेली थी। दोपहर में मुरली खेत से घर लौटे तो किचन में बेटी का शव बांस के सहारे दुपट्टे से लटकता मिला। यह देखकर उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.