बाराबंकी, अगस्त 9 -- Barabanki News: हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पर रविवार की सुबह बारा टोल प्लाजा के निकट तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूटी पकड़ कर खड़ी महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला कार में फंसकर 10 मीटर तक घिसटते हुए चली गई। इस हादसे में महिला के पति व पुत्री भी घायल हो गए। मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने गंभीर घायल महिला को आनन-फानन सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार सहित चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बारा टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा: थाना असंद्रा के वलीनगर गांव निवासी जुल्फिकार अली लखनऊ में निजी व्यवसाय करते हैं। यह भी पढ़ें- बिहार में बेकाबू स्कॉर्पियो ने बरपाया कहर, तीन महिलाओं को रौंदा; मौत के बाद भारी बवाल रविवार की सुबह वह अपनी पत्नी रेहाना बानो (41) व बेट...