बाराबंकी, अगस्त 8 -- Barabanki News: बाराबंकी। बदोसराय थाना क्षेत्र में ग्राम सभा बदोसराय के प्रशासक एवं अधिवक्ता निसार मेहदी की कार में दो बार टक्कर मारने और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित निसार मेहदी ने पुलिस को बताया कि छह अगस्त की शाम वह सहयोगी मो. इस्लाम के साथ कार से ब्लॉक मुख्यालय से घर लौट रहे थे। ब्लॉक के पास पंचर की दुकान के निकट चांद बाबू और मोहम्मद अहमद ने कार से उनकी कार में तेज रफ्तार से टक्कर मार दी। आरोप है कि इसके बाद कार बैक कर दोबारा टक्कर मारी गई। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी फरार हो गए। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और निसार मेहदी व उनके सहयोगी को चोटें आईं। पीड़ित ने तहरीर में पुरानी रंजिश का ...