Barabanki News: कांशीराम कॉलोनी के 122 आवास जर्जर, मरम्मत की मांग
बाराबंकी, अगस्त 1 -- Barabanki News: रामनगर। कांशीराम आवासीय कॉलोनी के करीब 122 आवास वर्षों बाद भी मरम्मत का इंतजार कर रहे हैं। इन आवासों की स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है। यहां रहने वाले परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी के कई आवासों में खिड़कियां गायब हैं और दरवाजों के पल्ले तक नहीं बचे हैं। अधिकांश मकानों का प्लास्टर उखड़ चुका है। इसके अलावा पानी की पाइपलाइन भी कई स्थानों पर टूट चुकी है। स्वच्छ पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। लाभार्थियों का कहना है कि आवास बनने के बाद से आज तक उनकी मरम्मत नहीं कराई गई है। जर्जर भवनों में रहना उनकी मजबूरी बन गई है। बरसात के दिनों में दीवारों से पानी रिसता है। छतें भी टपकती है। स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से इन आवासों की मरम्मत कराने की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.