बाराबंकी, अगस्त 1 -- Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। बाराबंकी के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की जनपद स्तरीय खेल चयन एवं ट्रायल प्रतियोगिता शुक्रवार को जहांगीराबाद इंस्टीट्यूट में शुरू हुई। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की 160 छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन खो-खो, फुटबॉल, हैंडबॉल, कुश्ती, बास्केटबॉल और कराटे की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विभिन्न स्पर्धाओं में छात्राओं ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ मुकाबले किए। निर्णायकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर उत्कृष्ट प्रतिभाओं का चयन किया。 यह भी पढ़ें- मंडलीय खेल प्रतियोगिता में शामली की बेटियों का दबदबाखेल प्रतियोगिताएं शनिवार को कबड्डी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन,...