Barabanki News: कल्याणी नदी पर पुल निर्माण के लिए 7 करोड़ 58 लाख की मिली स्वीकृति
बाराबंकी, नवम्बर 7 -- Barabanki News: रामसनेहीघाट। क्षेत्र का विकास और ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। दरियाबाद और रुदौली विधानसभा क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाले कुंवरपुर-ढेमा संपर्क मार्ग पर कल्याणी नदी में पुल निर्माण की स्वीकृति दीपावली पर क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात है। यह बात खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने परियोजना की स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कही। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के बनीकोडर विकासखंड अंतर्गत कुंवरपुर-ढेमा संपर्क मार्ग पर कल्याणी नदी में 3x18.75 मीटर के लघु सेतु का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने 7 करोड़ 58 लाख ऊकी धनराशि स्वीकृत की है। परियोजना में पुल निर्माण के साथ पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग, सुरक्षात्मक कार्य और भूमि अधिग्रहण भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.