बाराबंकी, अक्टूबर 29 -- Barabanki News: बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र के कोटवा मजरे लाखूपुर गांव में जमीन से कल्टीवेटर हटाने को लेकर हुए विवाद में एक परिवार के साथ मारपीट की गई। इसमें एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। घायल को आनन-फानन सीएचसी कोठी में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोटवा मजरे लाखूपुर गांव निवासी अनीता देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 28 अक्तूबर की शाम करीब चार बजे उनके पति पप्पू और बेटे अनुपम व रौनक अपनी जमीन पर पैरा रखने गए थे। वहां विपक्षी पक्ष का कल्टीवेटर खड़ा था। उसे हटाने की बात कहने पर विवाद हो गया। आरोप है कि गांव के तिलकराम, दिनेश, जितेंद्र, सोहन आदि ने उनके पति और बेटों के साथ गालीगलौज करने लगे। इसकी सूचना मिलने पर अनीता भी मौके पर पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हे...