बाराबंकी, अक्टूबर 7 -- Barabanki News: असंद्रा। क्षेत्र में बीती रात एक टेंट मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है । कोतवाली क्षेत्र के बाजार पुरवा मजरे शेषपुर जाहिद अली गांव निवासी मनोज कुमार रावत टेंट हाउस पर मजदूरी करने के साथ ही डीजे बजाने का भी काम करता था ।बीते मंगलवार को वह टोडी का पुरवा गांव में टेंट और लाइट लगाने गया था । वहीं रात में वह अचानक करंट की चपेट में आ गया ।उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई ।मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया । रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे ।इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक लिखापढ़ी के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।मृतक के भाई विनोद कुमार ने बताया कि उसका भाई मजदूरी पर टेंट लगाने गया था जहां करंट लगने से उसकी मौ...