Barabanki News: कन्या भोज के साथ संपन्न हुआ तेल पूजन कार्यक्रम
बाराबंकी, अक्टूबर 14 -- Barabanki News: बाराबंकी। भाकियू (टिकैत) की ओर से 16 अक्टूबर को गोंडा-बाराबंकी मार्ग स्थित नवीन मंडी स्थल पर आयोजित होने वाले 15वें सामूहिक विवाह एवं निकाह समारोह की तैयारियां चल रही हैं। बुधवार को तेल पूजन की रस्म के साथ कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यकर्ता मंडप तैयार करने में जुटे हैं, जबकि कारीगर मेहमानों के लिए मिठाइयां बनाने और विवाह की वेदियां सजाने में लगे हैं। कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने सती अनुसुइया की पूजा की और 251 महिलाओं ने दुर दुरैय्या की रस्म निभाई। इसके साथ ही 51 बालिकाओं को कन्या भोज कराया गया। आशा वर्मा ने सभी कन्याओं को स्टेशनरी किट भेंट की। देर शाम सत्यनारायण कथा का आयोजन हुआ और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
101 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य 101 शादियों का लक्ष्य:...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.