Barabanki News: कटे होंठ व तालू की सर्जरी के लिए कराएं पंजीकरण
बाराबंकी, अगस्त 16 -- Barabanki News: बाराबंकी। जन्मजात कटे होंठ एवं कटे तालू से पीड़ित मरीजों के लिए 18 से 22 अगस्त तक नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं पंजीकरण कैंप आयोजित होगा। 18 अगस्त को सिरौलीगौसपुर, 19 को रामनगर, 20 को हैदरगढ़, 21 व 22 अगस्त को सीएमओ कार्यालय में पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकृत बच्चों का नि:शुल्क उपचार एवं ऑपरेशन स्माइल ट्रेन संस्था के सहयोग से लखनऊ में कराया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए डॉ. अवधेश सिंह या स्माइल ट्रेन प्रतिनिधि नीरज कुमार शर्मा के मोबाइल नंबर 9454159999, 9565437056 पर संपर्क करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.