Barabanki News: कजरी तीज पर उमड़ा सैलाब, एक लाख भक्तों ने किया जलाभिषेक
बाराबंकी, सितम्बर 14 -- Barabanki News: रामनगर, संवाददाता। कजरी तीज के मौके पर सोमवार को लोधेश्वर महादेव मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच गई। भीड़ को देखते हुए मंदिर के पुजारी ने रात 12 बजे ही कपाट खोलवा दिए। बैरिकेडिंग से होकर भक्त कतार में गर्भ गृह पहुंच जलाभिषेक करते रहे। पूरे दिन करीब एक लाख भक्तों ने जलाभिषेक कर मनोवांछित फल की कामना भगवान शिव से की। मंदिर और पूरा परिसर बमबम भोले, हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। पुरुषों के साथ महिलाओं की भी बड़ी संख्या रही। रविवार शाम से ही हजारों कांवड़िये भी महादेवा पहुंच गए थे। रात में रुकने के बाद सोमवार को जलाभिषेक कर अपने गंतव्य को लौटे। यह भी पढ़ें- Gonda News: कजरी तीज पर जलाभिषेक को उमड़े कांवड़िये, शिवमय हुआ जिला कानपुर और उन्नाव से आने वाली बसें पुराने हाईवे तथा हाईवे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.