बाराबंकी, जुलाई 22 -- Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। धान रोपाई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मानसून की ठीकठाक बारिश के बीच किसान खेतों में डीएपी व यूरिया के छिड़काव की तैयारियों में जुटे तो उन्हें खाद के लाले पड़ गए। समितियों से लेकर निजी दुकानों पर स्टॉक लगा है। लेकिन किसानों पर सर्वर की तकनीकी खामियां भारी पड़ रही हैं। सचिवों की कमी के चलते रोस्टर के मुताबिक समितियां खोली जा रही हैं, लेकिन ई-पॉस मशीनों के न चलने से वितरण कार्य बाधित है। किसानों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है。 यह भी पढ़ें- Bijnor News: खाद न मिलने के विरोध में समिति का घेराव कर विरोध प्रदर्शन खाद की उपलब्धता गोदामों में डंप है खाद: जिला कृषि अधिकारी राजितराम ने बताया कि निजी क्षेत्र में 189825 बोरी यूरिया, 105520 बोरी डीएपी, 115020 बोरी एनपीके और सहकारिता क्षेत्र में ...